किशोरों के डूबने की जानकारी होने पर दिलीपनगर, मड़ैया व बंगलन गांव के लोग पहुंचे। पानी मे उतरकर किशोर की खोज में जुटे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में डूबे किशोर की खोज कराई, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला था। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ भी मौके पर पहुंच गए है। एनडीआरएफ बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।