फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: ट्रक ने पेट्रोलपंप कर्मी को कुचला, दर्दनाक मौत, पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

Wed, 04 May 2022 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

जसवंतनगर थाना क्षेत्र में काम पर जाते हुए पेट्रोलपंप कर्मी को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अर्जुन के सामने हाईवे पर एक ट्रक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी को कुचल डाला। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।         

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तमेरी थाना जसवंतनगर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र रमेश बाबू जाटव हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर साफ सफाई का काम करता था। रोज की तरह बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे वह पेट्रोल पंप के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। रास्ते में तहसील के आगे स्थित दीपक राइस मिल के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
वह बाइक समेत उलझ कर घिसटते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर आगे जा गिरा। जबकि बाइक करीब 200 मीटर आगे एक पेट्रोल पंप के सामने जा गिरी। इस घटना में शैलेंद्र की दर्दनाक मृत्यु हो गई और उसका शव भी क्षत विछिप्त हो गया। सूचना पर पहुंचे एसआई नागेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक शैलेंद्र सिंह चार भाई हैं। इनमें वह सबसे छोटा था। शैलेंद्र की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। उसके एक पांच साल की बेटी सृष्टि है। मृतक की पत्नी अंजली गर्भवती है। उसके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। शैलेंद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अंजलि मां सुनीता समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें