हड्डियों को खेत में किनारे गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया
साथ ही, एक हाथ व रीढ़ के अलावा लैगी और लंबे बाल मिले। यह देख फसल काट रही महिलाएं दूर जा खड़ी हुईं। सूचना पर किसान देशराज को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को दूर हटाया और जांच करने के बाद हड्डियों को उसी खेत में किनारे गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया।
सिर के अवशेष में टांके लगे मिले
कोतवाली प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सिर के अवशेष में टांके लगे मिले। इससे पोस्टमार्टम होने का अनुमान है। बताया कि कुत्ता या कोई अन्य जानवर कहीं से खींचकर लाया है। अंग अवशेष किसी महिला के होने का अनुमान है। ग्रामीणों से ऐसी किसी महिला का शव दफन कराए जाने की जानकारी जुटाई जा रही है।
ग्राम प्रधान ने पुलिस पर ग्रामीणों को भगाने का लगाया आरोप
ग्राम प्रधान राज कपूर विमल सहित ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर ग्रामीण खेतों की तरफ देखने जा रहे थे। पुलिस ने सभी को भगाना शुरू कर दिया और बाद में दरोगा वीरेंद्र यादव ने दो लोगों को बुलाकर अवशेषों को उसी खेत में गड्ढा खोदकर दबवा दिया।