सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिरों पर कलश लिए मंगल गीत और भक्ति गीत गाते कलश यात्रा में शामिल रही। हाथी, घोड़े, रथ और तरह-तरह की झांकियां भी कलशयात्रा की शोभा रहीं। वहीं, विद्यालय के छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा लिए और कुछ देश के जवानों के वेशभूषा में सजे, हाथों में बंदूक लिए देशप्रेम का संदेश देते दिखाई दिए।