फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए छीना आटा, दो युवकों को बनाया गया मुर्गा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 23 Nov 2023 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: प्रभारी निरीक्षक एके राय के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि पेट्रोल डलवाने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए आटा छीन लिया था। आटा बेचकर पेट्रोल डलवाने की मंशा थी, लेकिन जब दोनों की तलाशी ली गई, तो रोहित के पास 150 रुपये निकले।
विज्ञापन
युवकों को बनाया मुर्गा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पेट्रोल खत्म होने पर बाइक सवार युवकों ने साइकिल से आटा लेकर घर जा रहे किशोर से आटे की बोरी छीन ली। किशोर के शोर मचाने पर आस पास मौजूद लोगों ने आटा छीनने वाले युवकों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई करने के बाद उन्हें मुर्गा बना दिया।

विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी नैमिष और रोहित किसी काम से शाहाबाद गए थे। गुरुवार की दोपहर शाहाबाद से वापस निजामपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
पाली-शाहाबाद मार्ग पर दोनों बाइक घसीटते हुए ले जा रहे थे। इसी बीच बरगदिया निवासी किशोर साइकिल से आटा भरी बोरी लेकर निकला, तो नैमिष और रोहित ने उसे रोक लिया। उसकी आटा भरी बोरी छीन ली। इस पर किशोर ने शोर मचाया, तो सड़क पर मौजूद गांव के ही लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया
दोनों की पिटाई करने के बाद मुर्गा बना दिया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक एके राय के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि पेट्रोल डलवाने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए आटा छीन लिया था।
विज्ञापन



दोनों के बयान अलग-अलग

आटा बेचकर पेट्रोल डलवाने की मंशा थी, लेकिन जब दोनों की तलाशी ली गई, तो रोहित के पास 150 रुपये निकले। हालांकि नैमिष ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रोहित ने कहा था कि रुपये नहीं हैं। अगर वह पहले बता देता कि रुपये हैं, तो आटा न छीनते। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें