कसोलर गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से होती खुदाई। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के कसोलर गांव में पानी की लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इससे गांव के पांच हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। कार्यदायी संस्था के अभियंता का दावा है कि दो माह में गांव के लोगों को पानी मिलने लगेगा।
अभी कसोलर व मजरा वीरपुर गांव के लोगों को पेयजल के लिए एक मात्र सहारा हैंडपंप है। सुबह से शाम तक हैंडपंप में पानी के लिए मारामारी होती रहती है। इससे निजात दिलवाने के लिए राज्य मंत्री अजीत पाल की ओर से अक्टूबर 2021 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से इसके लिए 2.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। इसके बाद जल जीवन मिशन के तहत कसोलर गांव में 10 किमी पाइप लाइन और दो हजार लीटर पानी की टंकी निर्माण कराया जाना है। इसमें कार्यदायी संस्था ने पांच किमी की लाइन बिछा दी है।
कार्यदायी संस्था के अभियंता रामदेव ने बताया कि पांच किमी की लाइन अगले दो माह भी बिछा देंगे और ट्यूबवेल लगाकर गांव वालों को पानी दे दिया जाएगा। इसके बाद टंकी का निर्माण करेंगे।