फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: फर्जी लूट की सूचना देकर शराब तस्करी करने वाले पांच गिरफ्तार, दो बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

Sat, 25 Jul 2020 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शराब तस्करी करने वाले पांच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में चौबिया थाना पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में लूट की झूठी सूचना देने वाले दो बदमाशों और उनके तीन साथियों को असलहे और शराब के साथ दबोचा है। बदमाशों के पास से यूरिया, देसी शराब के रेपर भी मिले हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात एसओजी व चौबिया पुलिस टीम चौपला चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्करी गिरोह के कुछ बदमाश बोलेरो गाड़ी से ऊसराहार से सर्विस रोड होकर चमरुआ तिराहे की तरफ आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच एक बोलेरो गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी गई। इस पर पुलिस टीम ने पीछा करके घेर बदमाशों को घेर लिया।
विज्ञापन


गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों की पहचान सत्येंद्र पुत्र रघुवीर निवासी अदिया थाना एलाऊ जिला मैनपुरी, सचिन उर्फ टिंकू पुत्र राजेश सिंह निवासी थाना चिंथरा शमशाबाद जिला फतेहगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से बुलेरो एवं तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चौबिया थाने पर पिकअप लूट की फर्जी घटना बताकर शराब तस्करी को अंजाम दिया जाना था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रोहित उर्फ बलधारी पुत्र सतीश सिंह निवासी नगला बाग थाना भरथना, आबिद पुत्र हबीब निवासी किरावली थाना अछनेरा जिला आगरा, सईद पुत्र हबीब निवासी किरावली थाना अछनेरा जिला आगरा को चौपला से पिकअप एवं उसमें लदी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक चौबिया बलिराज सिंह शाही ने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर एक ब्रीजा कार, 20 लीटर कच्ची शराब, दो तमंचे, तीन कारतूस व एक खोखा, 1400 खाली क्वार्टर, 192 क्वार्टर क्रेजी रोमियों, 100 रैपर मस्तीह ब्रांड, 92 बार कोड, 4 किलो यूरिया भी बरामद की गई है। बदमाशों को पकड़ने में एसओजी प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव, सर्विलांस प्रभारी वीके सिंह प्रभारी व उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें