फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व चोरी की घटना का खुलासा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी व जानकारी देते एएसपी घनश्याम चौरसिया। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर पुलिस व सर्विलांस टीम ने बाइक एजेंसी संचालक से आठ दिन पहले हुई लूट का खुलासा किया है। वहीं, रूरा में सीआईएसएफ जवान के घर अप्रैल माह में हुई करीब 10 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर है। पुलिस टीम ने रोशनमऊ रूरा के किशन गुप्ता, अचलीपुरवा के सत्येंद्र उर्फ छोटू, हसनापुर के अनिरुद्ध यादव उर्फ भीम, भटौली के मतीन अहमद, रामनगर सिंधी भट्ठा रूरा के सुमित को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन तमंचे, 82900 रुपये नकद, पांच चोरी की बाइकें व चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने दोनों घटनाओं का खुलासा किया। बताया कि भोगनीपुर इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह व सर्विलांस प्रभारी प्रशांत गौतम की टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम व सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार को प्रशस्ति पत्र मिलेगा। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर अपराधी हैं। कई वारदातें कर चुके हैं लेकिन पकड़े न जाने पर कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
खुलासा एक-
रूरा के रामनगर वार्ड नंबर तीन में रहने वाले सीआईएसएफ जवान ब्रजेंद्र सिंह के बंद घर में 28 अप्रैल की रात चोरी हुई थी। वह तैनाती स्थल देहरादून में परिवार सहित थे। मकान के निचले तल में किराएदार रहते हैं। ऊपरी हिस्से में ताला लगा था। चोर ताला तोड़कर सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, चेन, बाला, झुमकी, 16 अंगूठियां, पायल, तोड़िया व बिछिया जेवरात सहित करीब 10 लाख रुपये सामान चोरी कर ले गए थे। इनके घर से चोरी हुई कुछ ज्वैलरी बरामद हुई है। अधिकांश जेवरात चोर बेच चुके हैं।
विज्ञापन

खुलासा दो-
उरई कस्बा जिला जालौन के रहने वाले भगवती प्रसाद की उरई कस्बा में बाइक एजेंसी है। उनसे किसी ग्राहक ने एक स्कूटी की मांग की। ग्राहक की पसंद का रंग न होने पर वह कानपुर शो रूम से नई स्कूटी लेकर 13 सितंबर को उरई जा रहे थे। पुखरायां के पास अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने चालीस हजार रुपये व स्कूटी लूट ली। भोगनीपुर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने एजेंसी संचालक से लूटी गई रकम में 40 हजार बरामद कर लिए हैं। स्कूटी बरामद नहीं हो सकी है।
90 हजार की स्कूटी 35 हजार में बेची
बदमाशों ने लूटी हुई 90 हजार की स्कूटी 35 हजार में बेच दी। पुलिस का कहना है कि स्कूटी खरीदने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं, जेवर खरीदने वालों के नाम जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें