फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दुष्कर्म पीड़िता के पांचों आरोपियों को पूछताछ के बाद भेजा जेल, 12 घंटे की मिली थी रिमांड

Thu, 19 Dec 2019 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बिहार कांड की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के पांचों आरोपियों को 12 घंटे की रिमांड पर गुरुवार सुबह बिहार थाना पुलिस ने जेल से लिया। सभी आरोपियों से पुलिस लाइन में अलग-अलग पूछताछ की। आरोपियों के वकील भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन


बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को आग से जलाकर मारने की घटना में नामित आरोपियों से पूछताछ के लिए बिहार पुलिस ने बुधवार को पांचों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश कर 3 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने आरोपियों के वकील का पक्ष सुनने के बाद गुरुवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 12 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 8 बजे बिहार पुलिस जिला कारागार पहुंची और सभी आरोपियों को अपने साथ जेल से लेकर चली गई। पुलिस आरोपियों को न ही बिहार थाना ले गई और न ही घटनास्थल पर ले जाकर कोई साक्ष्य संकलन किया। सूत्रों के अनुसार जेल से निकालने के बाद पुलिस पांचों आरोपियों को पुलिस लाइन ले गई और देर शाम तक वहीं पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों के वकील संजीव त्रिवेदी भी साथ रहे। 

जेल में ही कराया मेडिकल परीक्षण 
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी हरिशंकर त्रिवेदी, उसके बेटे शुभम के अलावा शिवम, उमेश बाजपेई व रामकिशोर का जेल में ही मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद सभी को लेकर वहां से निकले। आरोपियों के वकील के अनुसार जेल में दाखिल करते वक्त भी आरोपियों का जेल में ही मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें