फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव आत्मदाह केस: मिठाई बांटने वाले आरोपियों को कोर्ट ने किया तलब

Thu, 19 Dec 2019 07:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव आत्मदाह केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के मोहल्ले में मिठाई बांटकर दुष्कर्म पीड़िता को जलील करने और उसके जख्मों पर नमक छिड़कने वाले दुष्कर्म के आरोपी समेत उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों को कोर्ट ने तलब किया है। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की एफआईआर पर सभी के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


जिसका कोर्ट ने संज्ञान लेकर सभी आरोपियों को सम्मन भेजकर कोर्ट में हाजिर होने का फरमान जारी किया है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र की युवती ने गांव के अवधेश सिंह पर दुष्कर्म और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों पर जान की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

विज्ञापन

पुलिस की आंख में धूल झोंककर आरोपियों ने पहले हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे ले लिया फिर उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई। अग्रिम जमानत मिलने की खुशी में आरोपी ने परिजनों के साथ मोहल्ले में मिठाई बांटकर दुष्कर्म पीड़िता को ताने मारकर उसके जख्मों पर नमक छिड़का था।
 
इससे आहत हो उसने 16 दिसंबर को एसपी कार्यालय गेट पर खुद को आग लगा ली थी। उसके आग लगा लेने से पहले 13 दिसंबर को पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। उन्नाव की न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में आरोप पत्र का संज्ञान लेकर सभी आरोपियों को 24 दिसंबर 2019 को कोर्ट में हाजिर होने के लिए सम्मन भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें