फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य के बीच फायरिंग, लोगों ने छिपकर बचाई जान

Wed, 31 Jul 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
घटना के बाद थाने में भिड़ गए कांग्रेसी तो पुलिस से भी हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कंपिल में नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही रंजिश में बुधवार दोपहर चेयरमैन के जिला पंचायत सदस्य भाई व कांग्रेस नेता में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। तमंचों व बंदूकों की बटों से भी मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई तो वहां भी खूब मारपीट हुई। किसी तरह स्थिति संभाल कर पुलिस ने कई थानों की फोर्स बुला ली।  


 
विज्ञापन

दोनों पक्षों में चल रही है नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की रंजिश 

2 of 5
फायरिंग के बाद कार में टूटा पड़ा कांच - फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला मांझगांव निवासी कांग्रेस नेता रावेश खान उर्फ बंटी ने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। वह हार गए थे और मोहल्ला गढ़ी निवासी प्रसपा नेता उदयपाल यादव जीते थे। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। रावेश ने नगर पंचायत के विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाकर कई शिकायतें भी शासन स्तर पर की हैं। उनमें जांच भी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
थाने में पुलिस से भी हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। बुधवार दोपहर उदयपाल का जिला पंचायत सदस्य भाई नीलेश यादव कार से जा रहा था। इस दौरान रावेश काजी मोहल्ला बाइपास आरा मशीन के पास खड़े थे। आरोप है कि रावेश ने नीलेश की कार रोक ली। इसके बाद विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने इधर-उधर छिप कर अपनी जान बचाई। 

 

4 of 5
फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद पुलिस एवं लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों के लोग तमंचों व बंदूकों की बटों से मारपीट करने लगे। इसमें रावेश खान, उसका चचेरा भाई हिकमत उल्ला उर्फ शानू व दूसरे पक्ष से नीलेश का चालक बारह पत्थर निवासी सनी व मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी अंकज शर्मा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। थाने में पहुंचते ही दोनों में फिर मारपीट होने लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाने में पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर गालीगलौज हुआ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और सनी व अंकज को मेडिकल के लिए भेज दिया। अंकज ने गोली मारने का आरोप लगाया है। इस बीच अन्य थानों का फोर्स भी वहां पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी की। बताया गया कि करीब 10-15 राउंड फायरिंग हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि घायलों को मेेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें