Kanpur News: इंस्पेक्टर जूही जितेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर तत्काल ही काबू पा लिया गया था। दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कानपुर में टायर में हवा भरने वाले कंप्रेसर में धमाके बाद आग लगने से दो बहनें झुलस गईं। संत रविदासनगर निवासी आलोक वर्मा मार्बल की दुकान में काम करते हैं। उन्होंने घर के बाहर पंचर की दुकान किराये पर दे रखी है। पड़ोसी राहुल यादव ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े चार बजे टायर में हवा भरने वाले कंप्रेसर में धमाका हो गया।
विज्ञापन
इससे कंप्रेसर में आग लग गई। इस हादसे में दिशा तथा छोटी बहन सोनी गंभीर रूप से झुलस गईं। पड़ोसियों ने दोनों को हैलट पहुंचाया, जहां दोनों की हालत स्थिर है। इंस्पेक्टर जूही जितेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर तत्काल ही काबू पा लिया गया था। दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।