फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने में आरोपियों की जमानत खारिज

Fri, 13 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। घाटमपुर थाना क्षेत्र के साढ़ क्षेत्र से एक माह पहले दो आरोपियों को अंगूठे का क्लोन बनाकर दूसरों का पैसा हड़पने के मामले में जेल भेजा गया था। आरोपियों की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए गुरुवार को अदालत ने उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार कटियार ने बताया कि साढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले आशीष कुमार व मुनेश कुमार को पुलिस ने ठगी के मामले में जेल भेजा था। इन पर आम जनता के लोगों के अंगूठे के निशान का क्लोन बनाकर ठगी आरोप था। आरोपियों की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए गुरुवार को अपर जिला जज पंचम की अदालत ने सुनवाई कर खारिज कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें