फिल्म निर्देशक सावन कुमार
सावन कुमार कहते हैं मैं तो अब भी अपने आप को तलाश रहा हूं तो, जो शख्स पूरी जिंदगी भर खुद ही खुद को पूरी तरह से नहीं जान पाया हो, उसे कोई और क्या जानेगा। लेकिन फिर भी सावन कुमार जानना हो, तो जयपुर में सांगानेर की उन गलियों से गुजरना पड़ेगा, जहां 9 अगस्त, 1936 को उनका जन्म हुआ था। उस मिट्टी में कोई तो तासीर जरूर है कि एक सामान्य से परिवार के नादान बच्चे में इतनी सारी काबिलीयत एक साथ भर दी कि वह छोटी सी ऊमर में ही गजब का इंसान बन गया। थोड़ा सा बड़ा होते ही सिनेमा के सपने पालकर मुंबई पहुंच गया। वह सुनते ही सीधे दिल में उतरने वाले गीतों का बादशाह बन गया। रोमांटिक फिल्मों का निर्माता बन गया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कभी किसी के चक्कर में नहीं फंसे...