फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचैता गांव में फैला बुखार, 52 मिले बीमार, पांच लोग मिले मलेरिया पॉजिटिव

विज्ञापन
कुचैता गांव में बुखार पीड़ितों को दवा वितरित करती स्वास्थ्य टीम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। मानसूनी बारिश के बाद जलभराव गंदगी से जिले मेें डेंगू व बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे गांवों मेें बड़ी संख्या में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

कुचैता गांव मेें बुखार की चपेट मेें आकर 52 से अधिक लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर मरीजों का इलाज किया। जिले में डेंगू व बुखार से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के कुचैता गांव में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव व गंदगी फैली हुई है। जिम्मेदारों ने वक्त रहते साफ-सफाई व दवा का छिड़काव करना भी मुनासिब नहीं समझा। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

गांव के दशरथ, राजाराम, विनय, शिवराम, उसकी पत्नी सुखदेवी, जयराम, विमला, सोबरन, दिनेश बाबू, रजनी, सियावती समेत करीब 52 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ गए। जानकारी पर सीएमओ डॉ. एके सिंह ने स्वास्थ्य टीम को गांव पहुंचने के निर्देश दिए।
गुरुवार को राजपुर पीएचसी से डॉ. शिव विनायक त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी कुचैता पहुंचे। इस दौरान बुखार पीड़ित 52 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि 39 मरीजों के खून के सैंपल लिए गए। 20 लोगों की किट से मलेरिया जांच की गई। इनमें से पांच लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले। पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें