कानपुर निराला नगर निवासी और ग्रीन वायरस स्टूडियोज के मालिक निशांत त्रिपाठी ने स्मार्ट मोबाइल फोन से फीचर फिल्म ‘मारक’ बनाई है। दावा है कि यह देश की पहली ऐसी फीचर फिल्म है, जिसे मोबाइल फोन से बनाया गया है। 90 मिनट की इस फिल्म को बनाने में कुछ ऐसी नवीन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है कि कोई कह नहीं सकता कि यह फिल्म मोबाइल से शूट की गई है। फिल्म दिसंबर में अमेज़न पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
2 of 4
निशांत त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के लेखक और निर्देशक निशांत का कहना है कि मारक फिल्म स्मार्ट मोबाइल फोन, प्रकृति व घरेलू प्रकाश और बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते ध्वनि उपकरणों से और कम बजट में बनाई गई है। फिल्म के माध्यम से भी यही संदेश दिया गया है कि वर्तमान टेक्नोलॉजी का सही उपयोग कर फिल्म जगत में नाम कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
निशांत त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
1984 में जन्मे निशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वेंडी स्कूल से की है। इसके बाद ऐप एंड सॉफ्टेवयर डिजाइनर का भी कोर्स किया। फिर मुंबई स्थित सुभाष घई के इंस्टीट्यूट विस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई की। निशांत कई फिल्मों में बतौर निर्माता काम कर चुके हैं।
निशांत ने बताया कि फिल्म लीक से हटकर है। फिल्म की पटकथा एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिंदगी के अनछुए पहलुओं को जानना चाहता है। ईश्वर की खोज में अन्न और जल तक त्याग देता है। वहीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर प्रतिष्ठा उस शख्स पर फिल्म बनाकर पैसा और प्रसिद्धि हासिल करना चाहती है। फिल्म में कृष्ण देव सांवरिया और प्रतिष्ठा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।