अखिलेश के गढ़ में होगी सीएम योगी की जनसभा, भाजपा की कुछ ऐसी हैं तैयारियां
Mon, 24 Sep 2018 04:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार
- 25 को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र कंचौसी में है सभा
- 50 हजार से अधिक भीड़ जुटाने में लगी भाजपा
- सांसद भोले के माता-पिता की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे मुख्यमंत्री
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के गढ़ यूपी के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र (कंचौसी) में 25 सितंबर को भाजपा की बड़ी जनसभा होने जा रही है। इस क्षेत्र में योगी की यह पहली जनसभा है। सपा का गढ़ होने की वजह से भाजपा यहां 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाकर दबदबा कायम करने की कोशिश में है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सीएम योगी और अखिलेश यादव
जनसभा में मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी, कई सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सांसद देवेंद्र सिंह भोले की तरफ से किया जा रहा है। कंचौसी में जिस जगह कार्यक्रम हो रहा है वह भोले का गांव है।
विज्ञापन
3 of 4
सीएम योगी और अखिलेश यादव
रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में सांसद ने बताया कि यह दिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जनसभा में पहुंचने के लिए अकेले कानपुर महानगर और ग्रामीण क्षेत्र से 300 बसें लगाई गई हैं इसी तरह देहात क्षेत्र, औरैया, कन्नौज से भी काफी संख्या में भाजपाई और समर्थक पहुंचेंगे।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव से पूर्व पहली बार इतनी बड़ी जनसभा होगी। भोले ने बताया कि दिन में एक बजे दर्शन सिंह स्मृति सिंह महाविद्यालय में आयोजन होगा। यही पर उनकी मां स्व. कनक रानी और पिता स्व. दर्शन सिंह की मूर्तियों का अनावरण भी मुख्यमंत्री करेंगे। भोले ने बताया कि जनसभा का आयोजन अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, विधायक अरुण पाठक भी मौजूद रहे।