फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की थी ये चाहत: बाप ने रची बेटी के अपहरण की कहानी, जांच में सामने आया ऐसा सच, पुलिस भी चकराई

Fri, 09 Jun 2023 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में एक शख्स ने दूसरी शादी के लिए बेटी के अपहरण की कहानी रच दी। उसने ससुरालियों पर आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन
कैदी से शादी के लिए याचिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी बेटी के अपहरण की कहानी रच दी और आरोप ससुराल वालों पर लगा दिया। महाराजपुर पुलिस ने जांच की तो मामला खुलकर सामने आया। पुलिस ने युवक के ससुराल वालों को उसकी बेटी के साथ बुलवाया है। पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


बदुआपुर फुफवार महाराजपुर मूल निवासी सुशील कुमार पाल वर्तमान में घाऊखेड़ा चकेरी में रह रहे हैं। उसकी पत्नी पूनम का देहांत 15 फरवरी 2023 को हो गया था। परिवार में एक बेटी काव्या (10) है। सुशील के मुताबिक 2 जून 2023 को उसकी परीक्षा खत्म होने के बाद वह उसे लेकर गांव चले गए थे। 

वहां पर 5 जून 2023 को बिंदकी निवासी सुरेश पाल, पुनीत समेत 8-9 लोग पहुंचे और मारपीट कर बेटी को उठा ले गए। पुश्तैनी संपत्ति बेचकर पचास लाख फिरौती मांगी। एसओ महाराजपुर योगेश सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। 
विज्ञापन


सुशील के परिवार वालों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद सुशील कहीं और शादी करना चाहता था मगर ससुराल वालों ने उसे चेतावनी दी थी कि पहले बेटी के जीवनयापन की व्यवस्था करा दे फिर शादी करे। वहीं, सुशील के सालों ने बताया कि शादी समारोह में पूछकर काव्या को ले गए थे। बच्ची के साथ दोनों पक्षों को थाने बुलवाया गया है। घटना प्रथम दृष्टया सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें