फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: होमगार्ड के घर से नकदी व जेवर समेत 10.70 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के बाढ़ापुर रोड पर होमगार्ड के घर से बुधवार की रात चोरों ने नकदी व जेवर समेत करीब 10.70 लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोर कमरे में अलमारी का लॉकर तोड़कर माल समेट ले गए और घर में मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बाढ़ापुर रोड निवासी होमगार्ड कमल पांडेय इस वक्त कमांडेंट ऑफिस में तैनात हैं। उनके घर के कमरे की चाबी एक सप्ताह पहले गुम हो गई थी। गुरुवार को पड़ोस की एक महिला आई और बताया कि चाभी कूड़े में पड़ी मिली है।

कमल पांडेय की पत्नी रूबी ने कहा कि यह उनके घर के ताले की चाभी है। इसके बाद कमरा खोला गया, तो अलमारी खुली पड़ी थी। उसका लॉकर टूटा हुआ था। होमगार्ड के मुताबिक अलमारी से 1.70 लाख रुपये नकद, करीब नौ लाख रुपये के गहने गायब थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही अनाज बेचा था। दूध बिक्री की भी रकम इस समय घर में रखी थी। होमगार्ड के घर हुई लाखों की चोरी की खबर पाकर सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह व थाना प्रभारी अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

थाना प्रभारी ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी यहां भाजपा नेता जितेंद्र द्विवेदी बीटू, संजय कुमार दूबे, अशोक कुमार शर्मा समेत कई के घरों में एक साल के भीतर चोरियां हो चुकीं है। अभी तक एक भी चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें