फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पिता की इस हरकत से आजिज किशोरी ने फंदा लगा दी जान

Thu, 16 Mar 2023 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि किशोरी ने पिता की मारपीट से तंग आकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
किशोरी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में ललौली के पलटूपुर गांव में नशेड़ी पिता की मारपीट और हरकतों से आजिज किशोरी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार देर रात घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार रात 11 बजे ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी जगन्नाथ निषाद की बेटी अनीता (17) का शव कमरे में बांस के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन


यह देखकर छोटी बहन रामदुलारी और पड़ोसी महिलाएं चीख पड़ीं। मृतका के एक छोटी बहन रामदुलारी और दो भाई सुशील और सुनील हैं। जो बहन की मौत से बेहाल हैं। किशोरी की मां राजकुमारी की मौत पिता जगन्नाथ निषाद की प्रताड़ना की वजह से 12 वर्ष पहले जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। शराबी पति की हरकतों और मारपीट से तंग होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन

नशे का आदी है पिता
पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि किशोरी का पिता जगन्नाथ निषाद शराब के नशे का आदी है। शराब पीकर अक्सर बेटी सुनीता से मारपीट करता था। अभी तीन दिन पहले भी शराब के नशे में बेटी की जमकर पिटाई की थी। पिता की मारपीट से आजिज होकर किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें