फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप का इलाज, महिला की मौत: हालत बिगड़ने के बाद किया रेफर, परिजन बोले- गलत उपचार से बिगड़ा केस

Wed, 15 Mar 2023 09:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में झोलाछाप के इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरौली निवासी शिवशंकर ने बताया कि पत्नी निर्मला देवी (32) की 11 मार्च से तबियत खराब चल रही थी। पहले घरेलू इलाज किया जा  रहा था। हालत में सुधार ने होने पर मंगलवार को इटौली गांव में झोलाछाप को दिखाने पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि झोलाछाप ने पत्नी को दवा दी और इंजेक्शन लगाया। कुछ देर तक क्लीनिक में भर्ती रखा। इसके बाद घर ले जाने के लिए कहा। वह पत्नी को घर लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद ही हालत गंभीर हो गई। शरीर में सूजन आने लगी। वह पत्नी को लेकर फिर झोलाछाप के पास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
झोलाछाप ने हालत नाजुक देखकर कहीं और दिखाने के लिए भेज दिया। वह पत्नी को जिला अस्पताल रात को लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति और भाई ने झोलाछाप के गलत इलाज से निर्मला की मौत का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें