फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: आत्मग्लानि में किशोरी ने जहर खाकर दी जान, भाई ने युवक के साथ देख लिया था

Wed, 22 Jun 2022 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में किशोरी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के जहानाबाद में युवक के साथ देखे जाने पर किशोरी ने आत्मग्लानि में जहर खाकर जान दे दी। किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को बुधवार सुबह उसके भाई ने गांव के ही एक युवक के साथ देख लिया था।
विज्ञापन


भाई ने घर पर मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां-बेटे ने मिलकर उस युवक को पकड़ने का प्रयास किया, इस बीच किशोरी को मामले की जानकारी हुई तो उसने आत्मग्लानि में घर पर रखा जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी जहानाबाद लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। रास्ते में किशोरी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें