फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: मंदिर में रखे मिले डेढ़ किलो चांदी के जेवर, किसी अन्य धातु से बनी भगवान विष्णु की प्रतिमा भी मिली

Thu, 26 Aug 2021 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

नौबस्ता रोड स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार की सुबह स्थानीय लोग पूजा के लिए पहुंचे तो देखा कि एक कोने में लाल रंग के कपड़े के साथ चांदी के  जेवर और भगवान विष्णु की मूर्ति रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में फतेहपुर जिले के खागा में हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह चांदी के जेवर व किसी अन्य धातु से निर्मित भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। कुछ ही देर में लोग जमा हो गए और खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने जेवर और मूर्ति पुजारी को सौंप दिए।
विज्ञापन


मामले की जांच कराने की बात पुलिस ने कही है। नौबस्ता रोड स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार की सुबह स्थानीय लोग पूजा के लिए पहुंचे तो देखा कि एक कोने में लाल रंग के कपड़े के साथ चांदी के जेवर और भगवान विष्णु की मूर्ति रखी है।

जेवर में चांदी के दो मोटे कड़े, पैर के वजनी आभूषण थे। इसके साथ ही नागशैय्या पर लेटे हुए भगवान विष्णु की एक मूर्ति रखी थी। जो किसी अन्य धातु से बनी थी। जेवर पड़े होने की खबर पर और लोग आ गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेवर, मूर्ति का वीडियो बनाने के बाद इन्हें मंदिर के पुजारी को सौंप दिया। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि जेवर व प्रतिमा की जांच सराफा कारोबारी से कराई जाएगी। अनुमान के तहत जेवर व मूर्ति चोरी के लग रहे हैं। जिसे कोई छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें