Fatehpur News: फतेहपुर के सेमरा गांव में रविवार को मामूली विवाद पर दबंगों ने सड़क पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर जिले में हथगांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रविवार को मामूली विवाद के बाद दबंगों ने जमकर लाठी-डंडे बरसाए। सड़क पर हुई इस मारपीट में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान इलाके में अफरा तफरी मच गई और राहगीर जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।