फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Fire: हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा…चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 14 Dec 2025 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में चलते ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के कारण ट्रक पूरी तरह जल गया। हालांकि, ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचित किया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
hamirpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। हाईवे पर चलते हुए एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया और उससे लंबी-लंबी आग की लपटें उठने लगीं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को घटना की सूचना दी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें