फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: रंग डालने पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, 30 घायल, 287 लोगों पर मुकदमा

Sat, 19 Mar 2022 04:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर जिले में हुए खूनी संघर्ष व बवाल में किशनपुर थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं इसमें 45 नामजद व 242 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फतेहपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में रंग डालने के विरोध में किशनपुर कस्बे में शुक्रवार शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष व बवाल हुआ। मारपीट में दोनों पक्ष से करीब 30 लोग व एसओ हथगाम सहित पांच सरकारी कर्मचारी घायल हो गए। जबकि एसपी, एएसपी, एसडीएम खागा, हथगाम थाने की गाड़ियों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को घटना नियंत्रित करने में कई घंटे लगे। पुलिस ने बवाल को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें 45 लोगों को नामजद व 242 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रंग डालने, कपड़े फाड़ने को लेकर दो गुटों (सिंगरौर व सोनकर बिरादरी) के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

कपड़े फाड़ने का विरोध करने पर सोनकर जाति के लोगों ने सिंगरौर जाति के युवकों को पीट दिया और इसके बाद सिंगरौर जाति के लोगों ने एकजुट होकर सोनकर बिरादरी के लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दोनों गुटों के बीच शुक्रवार देर रात तक विवाद की स्थिति बनी रही। दोनों गुटों के लोगों ने पूरे कस्बे में जिसको जहां पर पाया, वहीं पर लाठी-डंडा, बल्लम, फरसा, कुल्हाड़ी से मार- मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर किशनपुर सहित अन्य थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

देर शाम तक चेयरमैन किशनपुर (सोनकर बिरादरी) व उनके भाई (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ) कौशाम्बी को हिरासत में लेने से सजातीय लोग भड़क गए और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें आधा दर्जन पुलिस-प्रशासनिक कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन

कई घंटे के बवाल के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात स्थिति पर नियंत्रण किया। मौके पर डीएम अपूर्वा दुबे, एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश, अधीक्षक राजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित फतेहपुर व कौशाम्बी के कई थानों की फोर्स व पीएसी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

किशनपुर थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं इसमें 45 नामजद व 242 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में करीब 30 लोगों के घायल होने की सूचना हैं। चेयरमैन किशनपुर को हिरासत में लेने पर हुए पथराव में एसडीएम खागा, एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसओ हथगाम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें