बेटे की मौत से माता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों द्वारा शव का अन्तिम संस्कार भिटौरा घाट में किया गया। डेंगू से मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में शाह ग्राम के मजरे जैतपुर निवासी 13 वर्षीय अरजित सिंह पुत्र संजय सिंह को बीते दो दिन पहले तेज बुखार आ गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालात चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कानपुर में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान मंगलवार रात अरजित की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अर्जित के घर में एक भाई और एक बहन है। बड़ी बहन का नाम शिवानी सिंह व माता का नाम सुलेखा देवी है।
बेटे की मौत से माता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों द्वारा शव का अन्तिम संस्कार भिटौरा घाट में किया गया। डेंगू से मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।