चित्रकूट जिले में बीमारी से दो किशोर भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों के पेट अचानक दर्द हुआ और बुखार आ गया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों भाई बहन ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहरमा मच गया। यह घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराह माफी गांव की है।
विज्ञापन
बताया गया है कि दोनों भाई बहनों को दो दिनों से बुखार और पेट दर्द हो रहा था। दोनों को मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह ज्यादा स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों के मृत होने की पुष्टि की।