Fatehpur News: युवक को दुबई में नौकरी का झांसा देकर 1.45 लाख रुपये हड़पे लिए। टूरिस्ट वीजा देकर दुबई भेज दिया। युवक को फर्जीवाड़े का अहसास विदेश पहुंचने के बाद हुआ। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
नौकरी का झांसा देकर युवक को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। फर्जीवाड़े का अहसास विदेश पहुंचने के बाद हुआ। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राधानगर थाना के गांव रमवां पंथुवा निवासी संदीप ने बताया कि वह विदेश में नौकरी करना चाहता था। गांव के विनोद ने पंजाब प्रांत के अमृतसर गांव फतेहगढ़ रसूलपुर निवासी एजेंट सुखवीर के माध्यम से वीजा बनवाकर विदेश भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विनोद ने एजेंट को गांव भी बुलवा लिया। सात अक्तूबर 2022 को सुखवीर के खाते में 24,500 और 25,000 रुपये दो बार में भेजे गए। इसके पहले वह एप के माध्यम से दो बार 20-20 हजार और एक बार 10,000 रुपये एजेंट सुखबीर के पास भेजा चुका था। विनोद और सुखबीर सिंह के कहने पर नौ मई 2023 को वह अमृतसर पहुंचा।
वहां टिकट व टूरिस्ट वीजा देकर दुबई की फ्लाइट में बैठा दिया। उसे दुबई में कोई काम नहीं मिला। सुखवीर से फोन पर काम न मिलने की बात बताई, तो उसने गाली-गलौज किया। संदीप ने बताया कि मिन्नतों के बाद उसे वतन वापस बुलाया। लेकिन 1,45,500 रुपये नहीं लौटाए। शिकायत पर पुलिस के एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर राधानगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।