फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: चीनी मिल के चीफ इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, फॉरेंसिक टीम व पुलिस जांच में जुटी

Thu, 20 Jun 2024 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: चीनी मिल के चीफ इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है। फॉरेंसिक टीम व पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में चीनी मिल के चीफ इंजीनियर की संदिग्ध हालात में आवास पर मौत हो गई। जानकारी पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की वहां भीड़ जमा हो गई। फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है। किसान सहकारी चीनी मिल में विनोद दयाल (55) चीफ इंजीनियर के प्रभारी के तौर पर वर्ष जनवरी 2022 से तैनात थे।उनके आवास पर एक हेल्पर मुनीष रहता है।

विज्ञापन


शाम को वह गांव चला जाता है। गुरुवार सुबह वह करीब 7 बजे आवास पर आया। दूध गर्म किया। इसके बाद साफ सफाई की। करीब 11 बजे मिल का चौकीदार कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने आया। हेल्पर मुनीष ने चीफ इंजीनियर को कई आवाजें दीं, लेकिन वे नहीं उठे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो हेल्पर व चौकीदार ने मिल प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर जीएम कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंचे। चीफ इंजीनियर की मौत हो चुकी थी। मिल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर रामअवतार, मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप, एसआई नितिन कुमार वहां पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस ने हेल्पर मुनीष से पूछताछ की। इसके बाद जीएम से कुछ जानकारी ली। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। इधर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिवार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चीफ इंजीनियर के एक पुत्र सौरभ दयाल है, जो देहरादून में बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। पत्नी अर्चना सिंह जूनियर स्कूल में सरकारी टीचर हैं। उनके एक भाई राकेश दयाल एटा में स्वास्थ्य अधिकारी हैं।
इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुष्टि होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें