फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: खेल-खेल में बालिका को लगी फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 31 Oct 2021 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

खेलने के दौरान दुपट्टे से बालिका को फांसी लग गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में गांव नगला दलजीत सिंह निवासी अनिल कुमार की 10 वर्षीय पुत्री गुनगुन की रविवार शाम खेल-खेल में फांसी लगने से मौत हो गई। वह 12 वर्षीय बड़ी बहन के साथ खिड़की के पास निकली सरिया से दुपट्टा बांध कर खेल रही थी।
विज्ञापन


खेलने के दौरान दुपट्टे से बालिका को फांसी लग गई। उसके आवाज न देने पर बड़ी बहन ने परिजनों को बताया। पिता अनिल कुमार गुनगुन को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि पिता ने पंचनामा भरवाया है। पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पिता ने खेल-खेल में बालिका की मौत होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें