फर्रुखाबाद जिले में शहर की ठंडी सड़क पर पंकज दुबे के मकान के नीचे के भाग में टायर की दुकान है। बुधवार रात करीब 12 बजे बिजली लाइन में फाल्ट होने के बाद दुकान में आग लग गई। लपटें उठने पर परिजनों को जानकारी हुई। इस पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
परिजन घर के बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब 15 लाख रुपये का टायर आदि सामान जलकर खाक हो गया। आग की वजह से मकान में दरारें पड़ गईं।