फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष को हिस्ट्रीशीटर ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसडीएम की मौजूदगी में गिट्टी भरा डंपर पकड़ने से खफा एक हिस्ट्रीशीटर ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर संजय कुमार ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजीत द्विवेदी और राजस्व कर्मियों के साथ 23 मई को बीबीगंज पुलिस चौकी के पास गिट्टी से भरा डंपर पकड़ा था। एसडीएम ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया था। 24 मई की रात करीब आठ बजे आवास विकास निवासी हिस्ट्रीशीटर चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू पांडेय ने अजीत द्विवेदी के मोबाइल पर फोन किया। कल्लू ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि डंपर पकड़ा है, तो जान भी नहीं बचेगी। परेशान लेखपाल ने इसकी जानकारी डीएम और एसडीएम को दी।
अफसरों के आदेश पर अजीत द्विवेदी ने शहर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर कल्लू पांडेय पर जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें