किसाने के बेटे ने एनडीए परीक्षा में प्राप्त किया देश में 8वां स्थान
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में एक किसान के बेटे ने एनडीए की परीक्षा में देश में 8 वां स्थान हासिल कर माता पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही बेटे के सेना में लेफ्टीनेंट बनने की खबर गांव पहुंची पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
गांव वालों की माने तो पुण्यप्रताप ने अपनी लगन और मेहनत से उसने यह मुकाम हासिल किया है। उसे बचपन से ही आर्मी में अधिकारी बनने का जज्बा था। बीघापुर तहसील की ग्रामपंचायत भटखेरवा निवासी पुण्यप्रताप सिंह ने एनडीए के निकले परीक्षा परिणाम में देश में 8 वां स्थान हासिल किया है।
पिता आनंद प्रताप सिंह किसान हैं। मां गृहणी हैं। दादा ठाकुरबक्श सिंह प्राइमरी स्कूल से शिक्षक पद से सेवा निवृत्त हुए हैं। पुण्य प्रताप का चयन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर होने से जहां परिजनों में खुशी है। वहीं घर में ग्रामीण व रिश्तेदारों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। बेटे की सफलता पर पिता आनंदप्रताप कहते हैं कि वह शुरू से ही पढ़ने में अच्छा था। अब उसकी पढ़ाई सार्थक हुई है।