फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा आर्मी में बनेगा लेफ्टीनेंट, एनडीए की परीक्षा में देश में हासिल किया 8वां स्थान

Sun, 16 Jun 2019 10:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
किसाने के बेटे ने एनडीए परीक्षा में प्राप्त किया देश में 8वां स्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में एक किसान के बेटे ने एनडीए की परीक्षा में देश में 8 वां स्थान हासिल कर माता पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही बेटे के सेना में लेफ्टीनेंट बनने की खबर गांव पहुंची पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


गांव वालों की माने तो पुण्यप्रताप ने अपनी लगन और मेहनत से उसने यह मुकाम हासिल किया है। उसे बचपन से ही आर्मी में अधिकारी बनने का जज्बा था। बीघापुर तहसील की ग्रामपंचायत भटखेरवा निवासी पुण्यप्रताप सिंह ने एनडीए के निकले परीक्षा परिणाम में देश में 8 वां स्थान हासिल किया है।

पिता आनंद प्रताप सिंह किसान हैं। मां गृहणी हैं। दादा ठाकुरबक्श सिंह प्राइमरी स्कूल से शिक्षक पद से सेवा निवृत्त हुए हैं। पुण्य प्रताप का चयन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर होने से जहां परिजनों में खुशी है। वहीं घर में ग्रामीण व रिश्तेदारों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। बेटे की सफलता पर पिता आनंदप्रताप कहते हैं कि वह शुरू से ही पढ़ने में अच्छा था। अब उसकी पढ़ाई सार्थक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें