फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी के हमले से तालाब में गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। थाना सट्टी के ततारपुर में खेत से घास लेकर पैदल घर जा रहे किसान पर छुट्टा मवेशी ने हमला कर दिया। इससे किसान गहरे तालाब में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ततारपुर निवासी राम सिंह (50) किसान था। बुधवार को वह खेत में घास लेने गया था। करीब साढ़े ग्यारह बजे वह घास की गठरी लेकर तालाब के किनारे से होकर घर आ रहा था। वहां मौजूद छुट्टा मवेशी ने घास देखकर किसान पर हमला कर दिया। इससे घास के गठ्ठर समेत किसान तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
तालाब के दूसरी ओर मौजूद कुछ लोगों ने किसान को तालाब में गिरते देखा तो अन्य लोगों को जानकारी दी। यूपी-112 पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

किसान की मौत से पत्नी सोनतारा, बेटी सपना व रचना तथा बेटे शैलेंद्र, शिवम व सतेंद्र रोने बिलखने लगे। एसओ कपिल दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें