मूसानगर। थाना क्षेत्र के कछगांव गांव के एक किसान की खेतों की रखवाली करने जाते समय ब्लेड के तारों की चपेट में आने से घायल होने के बाद मौत हो गई।
कछगांव गांव के विनीत कुमार ने बताया कि मेरे भाई कृपाशंकर (53) 23 अक्तूबर को खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। वहां अचानक पैर फिसल कर गिर जाने से खेतों के चारों तरफ लगे कंटीले तार की चपेट में आ गए। जिससे चेहरे में गहरा घाव हो गया।
इलाज के लिए कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से ठीक होने पर घर ले आए थे। बुधवार को अचानक हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद उनका शव घर ले आए।
एसआई राजेश सिंह ने बताया कि फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी रेखा और बेटे विकास व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।