फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: डीएम कार्यालय में किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, जमीन पर कब्जा होने से है आहत, जांच के आदेश

Fri, 27 Jan 2023 08:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दबंगों ने एक किसान की जमीन पर कब्जा कर लिया। इससे आहत होकर पीड़ित ने डीएम आवास पर आत्मदाह की कोशिश की।एसडीएम ने टीम बनाकर जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में जानकारी देते शिवप्रताप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में अपनी जमीन पर कब्जे से परेशान किसान ने डीएम आवास के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कार्यालय के बाहर तैनात होमगार्डों ने किसान को पकड़ लिया। एसडीएम ने टीम बनाकर जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

मानिकपुर बिसू गांव के शिवप्रताप ने बताया कि वह पांच भाई हैं। उनके पास गांव में ही 20 बीघा जमीन है। इस पर तीन साल से गांव के ही कुछ लोग कब्जा किए हैं। कब्जा हटवाने की मशक्कत में पिता की मौत हो गई। अब वह जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए परेशान हैं।
उसने बताया कि एक माह पहले प्रशासन ने गांव में जाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया था। नापजोख कराकर प्रशासन की ओर से ही खूंटी लगवा दी गई थी। कुछ समय बाद ही आरोपियों ने फिर कब्जा कर लिया। एक माह से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

इससे परेशान होकर शुक्रवार को शिवप्रताप कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। जैसे ही वो आग लगाने वाले थे, तो होमगार्डों और कर्मचारियों ने उसे रोका। इसके बाद मामला एसडीएम तक पहुंचा, जिस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बहन की शादी करानी है
पीड़ित शिवप्रताप ने बताया कि पांच भाइयों के बीच एक बहन है। सभी भाई जमीन मुक्त कराकर उसका कुछ हिस्सा बेचाना चाहते हैं। ताकि इससे आने वाली धनराशि से वह बहन की शादी कर सकें।
विज्ञापन

मानिकपुर बिशु के किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया है। एक माह पहले ही टीम भेजकर जगह कब्जामुक्त कराई गई थी। यदि फिर भी कब्जा हो गया था, तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए थी। जांच कमेटी बनाई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -विक्रम राघव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें