उसने बचने का प्रयास किया, तो सभी ने उसे पीटा। किसी तरह बचकर उसने इसकी जानकारी यूपी 112 और भाई पवन को दी। परिजन जब ससुराल पहुंचे, तो ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट का प्रयास किया। पुलिस के आने पर उसे कमरे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया।
भाई पवन ने बताया कि सुबह तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो उनके साथ करीब 40 लोग फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने बताया कि पुलिस की मंशा आरोपियों को बचाने की थी।
फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि दहेज की मांग और हत्या के प्रयास का मामला संज्ञान में आया है। पति, सास, ससुर, चचिया सास, चचेरे देवर के अलावा ददिया सास व ससुर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।