फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य की बैठक में न आने पर 13 ईओ से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य की बैठक में उपस्थित न होने पर 13 ईओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल बाल्मीकि अध्यक्षता में नौ दिसंबर को जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की समीक्षा बैठक पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन माती में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

यहां किसी भी नगर पालिका व नगर पंचायत से अधिशासी अधिकारी नहीं पहुंचे थे। उन्होंने एडीएम गरिमा सिंह को पत्र भेजकर नाराजगी जताई थी। इस पर एडीएम गरिमा सिंह ने नगर पालिका परिषद पुखरायां व झींझक, नगर पंचायत डेरापुर, अमरौधा, रूरा, रसूलाबाद, शिवली, अकबरपुर, रनियां, सिकंदरा, मूसानगर, राजपुर व कंचौसी के अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
चार अधिकारियों के खिलाफ भेजी रिपोर्ट
डेरापुर। तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस से बिना सूचना के अनुपस्थिति रहने वाले चार अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया कि एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस से प्रभारी निरीक्षक रूरा, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी डेरापुर, झींझक व क्षेत्रीय कृषि अधिकारी अनुपस्थित रहे थे। चारों अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें