फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या: कानपुर का हर 10वां युवा बेरोजगार, सेवायोजन कार्यालय में दर्ज बेरोजगारों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा

Mon, 17 Apr 2023 12:09 PM IST
शिखा पांडेय पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर

सार

बेरोजगारों में सर्वाधिक संख्या प्रोफेशनल कोर्स करने वाले युवाओं की हैं। इनमें तकनीकी हुनरमंद भी शामिल हैं। वहीं परास्नातक और अन्य डिग्रीधारक भी इस श्रेणी में हैं। बेरोजगारों में 8845 युवा आईटीआई पास और 6642 पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारें भले ही ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रहीं हों, लेकिन कानपुर का हर 10वां युवा बेरोजगार है। उनके पास न तो कोई नौकरी है और न ही अपना व्यापार करने के लिए जमा पूंजी। सेवायोजन विभाग में दर्ज आंकड़ों से यह तस्वीर निकलकर सामने आई है। ये लोग नौकरी की तलाश में रोजगार मेलों के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन


इनकी उम्र 18 से 39 वर्ष के बीच की है। कानपुर की मतदाता सूची में इस उम्र के लोगों की संख्या 15.89 लाख है। सेवायोजन कार्यालय में जो पंजीकरण हैं, उनके अनुसार बेरोजगारों की कतार में 19 से लेकर 59 साल तक के लोग हैं। 19 साल के बेरोजागारों की संख्या 6643 है। वहीं सबसे ज्यादा 73612 बेरोजगार 20 से 29 साल के हैं। 30 से 39 साल के 65680 लोग भटक रहे हैं। इसके अलावा 40 से 49 साल के 6315 और 50 से 59 साल के 239 अधेड़ भी नौकरी की तलाश में हैं।

प्रोफेशनल कोर्स करने वाले बेरोजगार सर्वाधिक
बेरोजगारों में सर्वाधिक संख्या प्रोफेशनल कोर्स करने वाले युवाओं की हैं। इनमें तकनीकी हुनरमंद भी शामिल हैं। वहीं परास्नातक और अन्य डिग्रीधारक भी इस श्रेणी में हैं। बेरोजगारों में 8845 युवा आईटीआई पास और 6642 पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी हैं। 1317 बीएड धारकों में 409 और बीटीसी पास 32 में नौ महिलाएं बेरोजगार हैं।
विज्ञापन

अनपढ़ों से 15 गुना ज्यादा बेरोजगार पढ़े-लिखे
पंजीकृत बेरोजगारों की बात करें तो इनमें परास्नातक और प्रोफेशनल कोर्स करने वालों के साथ अंगूठा टेक युवा भी शामिल हैं। 9210 अनपढ़ों की तुलना में पढ़े लिखे युवाओं की संख्या 15 गुना ज्यादा यानी 143279 है।

युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियोंं के मौके मिलें, इसके लिए समय-समय पर रोजगार मेले लगवाए जाते हैं। चुनाव कार्यक्रम पूरा होने के बाद वृहद रोजगार मेले का आयोजन कराया जाएगा। इसमें करीब एक हजार से ज्यादा लोगोंं के लिए नौकरियोंं के मौके आएंगे। - एसपी द्विवेदी, सहायक निदेशक, सेवायोजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें