फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवलेश का किस्सा मां की जुबानी: 'बहुत धार्मिक था बेटा, हर रोज मंदिर जाता', पिता ने सुनाई दूसरी कहानी

Mon, 17 Apr 2023 01:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

लवलेश तिवारी की पसंदीदा फिल्म सनी देओल की अर्जुन पंडित रही है। उसका कहना था कि "डॉन को मारकर डॉन" बनूंगा।
विज्ञापन
लवलेश की मां आशा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद व अशरफ को गोली मारकर मौत के घाट उतारने में गिरफ्तार लवलेश तिवारी बांदा जिले के केवटरा मोहाल का रहने वाला है। इस पूरे मामले को लेकर रविवार को लवलेश तिवारी की मां आशा तिवारी ने रुंधे गले से कहा कि पता नहीं उसके नसीब में क्या लिखा था। वह बेहद धार्मिक था और दर्शन के लिए नियमित रूप से मंदिरों में जाता था। जब से वह घर से निकला है, हमने उससे बात नहीं की है। उसका फोन भी स्विच ऑफ था।

विज्ञापन

लवलेश कहता था कि डॉन को मारकर डॉन बनूंगा
लवलेश तिवारी की पसंदीदा फिल्म सनी देओल की अर्जुन पंडित रही है। उसका कहना था कि "डॉन को मारकर डॉन" बनूंगा। बताया जा रहा है कि उसने इस कांड को अपनी इसी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अंजाम दिया।

पड़ोसियों को नहीं हो रहा घटना पर यकीन
पड़ोस के दुष्यंत सिंह ने बताया कि उसका पूरा परिवार बहुत सीधा है। लवलेश इतना बड़ा कांड कैसे कर सकता है? विश्वास नहीं हो रहा। खैर, लवलेश एक बात हमेशा कहता था कि कुछ बड़ा करने की इच्छा है। 5-6 माह से ऐसी बात ज्यादा करने लगा था। महत्वाकांक्षा भी बड़ा करने की बढ़ गई थी। इसी के चलते वह डॉन को मारकर डॉन बन गया। 

लवलेश के पिता चलाते हैं स्कूल बस
लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस चलाते हैं। मूलरूप से चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव के रहने वाले हैं। यहां शहर में करीब 4 साल से अधिवक्ता व्योमेश कुमार सिंह के घर में किराए से रह रहे हैं।
विज्ञापन

स्नातक फेल लवलेश नशे का लती था 
स्नातक फेल लवलेश तिवारी नशे का आदी बताया गया है। पिता यज्ञ तिवारी ने बताया कि छह रोज पहले घर आया था। उसका ढर्रा सही नहीं रहा। स्नातक फेल होने के बाद उसने पढ़ाई बंद कर दी थी। गलत संगत में चला गया। घरवालों ने भी उसका पीछा छोड़ दिया था। चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। कोई काम नहीं करता था। पिता ने बताया कि इतनी बड़ी वारदात कैसे कर दी? वह खुद नहीं समझ पा रहे। लवलेश का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक छात्रा को तमाचा जड़ने पर आठ दिन जेल में रहा है। घटना से लवलेश का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें