फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पहुंचे सैफई: बोले- सपा की सरकार बनने से ही समाज के सभी वर्गों का होगा भला

Sun, 05 Sep 2021 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनने से ही बेरोजगारों, किसानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों का भला होगा। 
विज्ञापन
सैफई हवाई पट्टी पर कार्यकर्ताओं से मिलते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार की शाम सैफई पहुंच गए। भदोही से प्राइवेट प्लेन से वे सायं 5 बजे सैफई हवाई पट्टी पर उतरे। हवाई पट्टी पर पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम पूछी। सभी से विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने से ही बेरोजगारों, किसानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों का भला होगा। अखिलेश सोमवार की सुबह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद  आगरा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।

चुनाव पूर्व सर्वे से जनता न हो भ्रमित : शिवपाल
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आए सर्वे जनता को भ्रमित करने वाले हैं। यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शनिवार को इटावा में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव तक अभी और सर्वे आएंगे। उनकी लोगों से यही अपील है कि वह इन सर्वे से भ्रमित ना हों। आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णय जनता को करना करना है। विदित हो कि एक न्यूज चैनल ने सर्वे में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है। इसे लेकर यूपी की राजनीति मे सरगर्मी आ गई है। सर्वे में मुख्य विपक्षी सपा को एक सैकड़ा के आसपास ही सीटें मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें