फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान कृष्ण की शरण में जाने से होता है दुखों का हरण

विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट करते कुर्मी समाज के लोग - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। भगवान श्रीकृष्ण जैसा योगिराज अवतार इस धरती में अभी तक नहीं हुआ। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कुर्मी समाज के पक्का तालाब स्थित बाबा जागेश्वर मंदिर में छठी महोत्सव में भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने के उपरांत यह बात कही।
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि योगिराज का अवतरण इस धरा में अन्याय, अनाचार को खात्मे के लिए हुआ। श्री कृष्ण इस धरा के अपराजेय योद्धा है। उन्होंने कई धर्म युद्घों में कमजोरों का साथ दिया।
उनका गीता उपदेश आज विश्व का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ है। बिहारी जी का जीवन ही मनुष्य के जीने का सार है। इनके शरण में आने भर से ही मनुष्य के सभी दुखों का हरण हो जाता है।
विज्ञापन

मंदिर पहुंचने पर पटेल विचार मंच के अध्यक्ष आशीष पटेल, बम्मन पहलवान, लालता पहलवान, हरि पटेल, आलोक पटेल, राजेश वर्मा, सोनू वर्मा ने उनका स्वागत शाल उड़ाकर और बिहारी जी प्रतिमा भेंट करके किया।
इस दौरान पूर्व सांसद रघुराज सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील यादव, केके यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, मुनीर आलम बन्ने, ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव, फरहान शकील, आशीष कोष्ठा, ध्रुव चतुर्वेदी, बृजेंद्र गुप्ता एडवोकेट, विक्की गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें