फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: सड़क हादसे में सास की मौत, दामाद घायल, औरैया से सैफई मेडिकल कॉलेज दवा लेने जा रही थी महिला

Wed, 27 Mar 2024 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार सास और दामाद को पीछे से किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र जलोखर गांव निवासी शांति देवी (60) अपने दामाद महेश सिंह निवासी सराय बाजार थाना अछल्दा जिला औरैया के साथ स्कूटी से सैफई मेडिकल कॉलेज जा रही थीं।

विज्ञापन


बुधवार दिन में करीब 11 बजे बकेवर थाना क्षेत्र के बाईपास पर स्कूटी में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। स्कूटी सड़क पर गिरने से शांति देवी की मौत हो गई और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दामाद महेश चंद्र ने बताया कि वह अपनी सास को मेडिकल कॉलेज दवा दिलाने के लिए ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें