फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार मासूम भाई-बहन व महिला झुलसी, मचा हड़कंप

Mon, 25 Mar 2024 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

 यूपी के इटावा जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के बैशोली घाट गांव में होली वाले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर खेल रहे चार भाई बहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। बचाने पहुंची पड़ोस की महिला भी झुलस गई। आनन-फानन चारों बच्चों व महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वैशोली घाट गांव में रिंकेश बाबू के तीन बच्चे रीना, ऋषी, प्रिया और रिंकेश के बड़े भाई लाल सिंह की बेटी श्वेता छत पर खेल रहे थे। तभी अचानक छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन की लाइन की चपेट में रीना आ गई। रीना को बचाने में चारों भाई-बहन भी झुलस गए। बच्चों को करंट की चपेट में देखकर पड़ोसी महिला बचाने पहुंची तो वह भी करंट से झुलस गई।

शोर-शराबा सुनकर स्वजन के साथ ग्रामीण भी मौके की तरफ दौड़ पड़े। इसी बीच ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। जिसके बाद बिजली लाइन बंद की गई। रिंकेश ने बताया कि छत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचे झूल रहा है। जिसकी कई बार शिकायत के बाद भी किसी अधिकारी ने लाइन शिफ्ट कराने की जहमत नहीं उठाई। जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें