फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: लापता महिला का शव पड़ोसी के घर में मिला, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 16 Oct 2021 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
गुड्डी देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र के कुंअरा गांव में शनिवार सुबह तीन दिन से लापता गुड्डी देवी (50) का शव उसके पड़ोसी रघुवीर के मकान में पड़ा मिला। रघुवीर ने सूचना प्रधान, ग्रामीण व पुलिस को दी। सूचना पर सीओ भरथना, कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन की।
विज्ञापन


महिला के शरीर पर छाले पड़े थे। आशंका है कि किसी ने महिला पर गर्म पानी या तेल डाला। हालांकि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं है। वही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। भरथना के कुंअरा गांव निवासी राकेश कुमार मजदूर है।

उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी गुड्डी देवी, छह बेटे राहुल, छोटे, चिंटू, मोहन, मुरली, कन्हैया व शादीशुदा बेटी नंदनी है। 13 अक्तूबर को पत्नी घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब छह बजे पत्नी का शव पड़ोसी रघुवीर के मकान के अंदर क्षतिग्रस्त कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी के शरीर पर छाले पड़े हुए थे। सूचना पर सीओ भरथना साधुराम, कोतवाली प्रभारी कृष्ण लाल पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ व कोतवाली प्रभारी ने कमरे व छत पर जांच पड़ताल की। फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

साथ ही मकान मालिक रघुवीर से पूछताछ की। रघुवीर ने बताया कि मकान के आंगन के बाद अंदर एक कमरा है, जिसकी छत कच्ची होने पर कुछ दिनों पहले उसका एक हिस्सा गिर गया था। कमरे में भूसा व मलवा आदि समान भरा है।

शुक्रवार को पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। शनिवार सुबह वह मवेसी के लिए चारा लेने कमरे में गया तो महिला का शव पड़ा देख उसने जानकारी ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को दी। पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि गर्मी के कारण महिला के शरीर पर छाले निकल आए होंगे। महिला पड़ोसी के घर में कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

तीन माह पहले बेटा पड़ोस की लड़की को ले गया था 
तीन माह पहले गुड्डी का बेटा पड़ोसी की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने दोनों की खोजबीन चालू की तो वह दो दिन बाद पड़ोसी की लड़की को लेकर घर लौट आया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। चर्चा है कि कहीं इस संबंध में तो नहीं महिला की हत्या उसके परिजनों या पड़ोसी ने कर दी हो। 

हत्या या हादसा पुलिस कर रही जांच
महिला के शरीर पर छाले हत्या की ओर इशारा कर रहे है। जैसे किसी ने महिला पर गर्म पानी या तेल डाला हो और बचाव में महिला छत से नीचे गिर गई हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वही परिजनों का कहना है कि पैर फिसलने की वजह से गुड्डी पड़ोस के मकान गिर गई होगी, जिससे मौत हो गई। जबकि दोनों के मकान की छत जुड़ी हुई है। जहां पर महिला का शव पड़ा मिला वह क्षतिग्रस्त कमरा छत से कुछ दूरी पर है। हालांकि पुलिस हत्या या हादसा समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें