स्वतंत्रता सेनानियों और प्रधानों का सम्मान
शोरावाल इंटर कॉलेज एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नारायण कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति दी। सदर विधायक और डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधानों को शॉल, शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के परिजनों एवं अन्य सैनानी गण को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीत प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सीडीओ अजय कुमार गौतम, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह आदि मौजूद रहे।