फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज, सदन में रटा-रटाया भाषण बोलते हैं मुख्यमंत्री, सदन को लेकर कही ये बात

Fri, 15 Aug 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सहकारी बैंक में तिरंगा फहराने के बाद शिवपाल ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साढ़े आठ साल में सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पूरा प्रदेश नौकरशाही के भरोसे पूरा प्रदेश छोड़ दिया है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदन अब कम दिनों के लिए चलता है। कम से कम 45 बैठकें होनी चाहिए, पर अब सिर्फ चार-चार दिन के लिए सदन चलाया जा रहा है। उसमें भी मुख्यमंत्री ढाई घंटे तक भाषण देते हैं। वह भी रटा-रटाया, जो आठ साल पहले भाषण वही अभी भी दिया। यह बात शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर जिला सहकारी बैंक में तिरंगा फहराने के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 78 साल आजादी के पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह आजादी नहीं मिली है। प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है, नौजवान बेरोजागारी से परेशान है। जनता महंगाई झेल रही है। मुख्यमंत्री की ओर से पीडीए को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री अनाप शनाप और झूठ बोलते हैं। आरोप लगाया कि साढ़े आठ साल में सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पूरा प्रदेश नौकरशाही के भरोसे पूरा प्रदेश छोड़ दिया है। कहा कि प्रदेश की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढुे ही हैं।

विज्ञापन

सपा में अनुशासन से रहना चाहिए
विधानसभा में पांच किमी के दायरे की सड़कें ही देख ली जाएं तो हकीकत पता चलती है। कहा कि लखनऊ को भी स्मार्ट सिटी नहीं बना पाए। दो दिन की बारिश में ही लखनऊ की सड़कों पर गड्ढ़े ही गड्ढे हो जाते हैं। विधायक पूजा पाल के इस्तीफा देने के मामले में कहा कि उन्हें सपा में अनुशासन से रहना चाहिए था। कहा कि अब उनका हाल केशव मौर्या की तरह होगा। जिस तरह केशव कौशांबी से सांसदी और विधायकी भी नहीं जीत सके। उसी तरह पूजा पाल की स्थिति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें