फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: दूल्हा बना बरगद, बैंड-बाजों के साथ निकाली पौधों की बरात, अनोखी रैली

Tue, 04 Jul 2023 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में पौधों की अनोखी बरात निकाली गई। बरात में बरगद दूल्हा बना। रैली में स्कूली बच्चों समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
पौधों की बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पौधों की बरात निकाली गई। इसमें बरगद दूल्हा तो उसके भाई के रूप में पीपल और पाकड़ रहे। बरात रूपी रैली में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने लोगों को पौधे लगाने और उनका संरक्षण कराने को जागरूक किया।

विज्ञापन


डीएम अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से पौधों की बरात में कलक्ट्रेट परिसर से होते हुए वन विभाग के ऑफिस तक बैंड बाजों के साथ रैली में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि पौधों के प्रति बच्चों एवं आम नागरिकों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। पौधों को लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख अवश्य करें। उन्होंने आम नागरिक एवं बच्चों से अपील की ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं एवं उनको सुरक्षित भी रखें। पौधरोपण के लिए बारिश का मौसम सबसे अच्छा समय है।

इस समय हम पौधों की अच्छी तरह से देखरेख कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रैली में लगभग 700 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया गया। रैली में पान कुमार इंटरनेशनल, शोराबाल इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए।

निदेशक सामाजिक वानिकीय अतुल कांत शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड, डीआईओएस मनोज कुमार, एडीआईओएस मुकेश यादव, स्कॉन महासचिव डॉ. राजीव चौहान, वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा अशोक कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी बसरेहर अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी भरथना शिवकुमार, क्षेत्राधिकारी लखना प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी चकर नगर सत्यनारायण यादव, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कैलाश यादव, पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में रोपे पौधे
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के तहत अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा के नेतृत्व में अकादमिक परिसर में पौधरोपण किया गया। अधिष्ठाता ने कहा कि पौधे लगाने के लिए जन जागरूकता लाना बहुत जरूरी है। सभी को अपने आसपास के वातावरण को साफ स्वच्छ रखने के लिए पौधे लगाने चाहिए। हम सभी कृषि इंजीनियरिंग से संबंधित हैं। हमें लोगों को जागरूक कर पौधों को लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन

सब्दलपुर दाउदपुर में रोपे गए पौधे
वन विभाग लखना के रेंज की तरफ से महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सबदलपुर दाऊदपुर में विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सौ पौधे लगाए गए। विभिन्न प्रजाति के एक सैकड़ा के करीब पौधों का रोपण लखना रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार ने कराया। कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम मलखान सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ ने भी पौधे लगाए। लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें